प्राइवेसी नोटिस
ड्राफ़्ट: वकील की जाँच के बाद यह अंतिम होगा।
छोटा सार
यह नोटिस पूरे भारत के सभी लोगों पर लागू होता है।
- इस वेबसाइट पर कोई अकाउंट या लॉगिन नहीं है।
- पात्रता जाँच के जवाब (जैसे उम्र, श्रेणी, आय) सिर्फ़ आपके फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में रहते हैं। वे हमारे सर्वर पर नहीं भेजे जाते।
- हम आधार, PAN, बैंक या UPI की जानकारी, या किसी का नाम कभी नहीं माँगते।
- आप कभी भी "मेरा डेटा मिटाएँ" दबाकर अपने फ़ोन से सब मिटा सकते हैं।
हमारे सर्वर पर क्या आता है
- "गलती बताएँ" के संदेश: आपका संदेश और, अगर आप दें, आपका मोबाइल या ईमेल, ताकि हम जवाब दे सकें। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ उस गलती की जाँच के लिए होता है।
- तकनीकी लॉग: सुरक्षा के लिए सर्वर पर आने वाली रिक्वेस्ट का आम रिकॉर्ड (जैसे IP पता और समय), सीमित समय तक।
फ़ोन पर अलर्ट (वेब पुश)
अगर आप "अलर्ट चालू करें" दबाते हैं, तो हमारी push सेवा (PushBase) में आपके ब्राउज़र का push पता, ब्राउज़र/डिवाइस का प्रकार, अंदाज़न शहर और वह पेज दर्ज होता है जहाँ से आपने अलर्ट चालू किए। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ अलर्ट भेजने के लिए होता है। आपकी पात्रता या परिवार की जानकारी इसमें नहीं जाती। अलर्ट पेज पर कभी भी "अलर्ट बंद करें" दबा सकते हैं।
फ़ोन पर क्या रहता है
पात्रता के जवाब, परिवार के सदस्यों के जवाब (नाम नहीं, सिर्फ़ रिश्ता), ट्रैकर और दस्तावेज़ों की चेकलिस्ट। फ़ोन बदलने या ब्राउज़र का डेटा साफ़ करने पर यह जानकारी नहीं बचेगी।
विज्ञापन और आँकड़े
भर्ती, परीक्षा, योजना और स्कॉलरशिप के पन्नों और अपडेट के पन्नों पर Google AdSense के विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। विज्ञापन दिखाने, गिनने और धोखाधड़ी रोकने के लिए Google और उसके साझेदार आपके ब्राउज़र में कुकी रख सकते हैं या IP पते जैसी जानकारी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम सबके लिए बिना निजी पहचान वाले (non-personalised) विज्ञापन माँगते हैं, यानी वे आपके पिछले ब्राउज़िंग पर आधारित नहीं होते। आपकी पात्रता या परिवार की जानकारी कभी विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं होती और Google को भेजी नहीं जाती।
पात्रता जाँच, "मेरा परिवार", टूल्स और भरोसे वाले पन्नों (जैसे यह पेज) पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाते। Google विज्ञापनों के लिए जानकारी कैसे इस्तेमाल करता है, यह यहाँ देखें, और अपनी विज्ञापन-पसंद Google Ads Settings में बदल सकते हैं।
अपना डेटा मिटाएँ
यहाँ से अपने फ़ोन का सारा डेटा मिटा सकते हैं। सर्वर पर भेजे संदेश मिटवाने के लिए support@maukahai.com पर लिखें (शिकायत अधिकारी)।